Interesting Facts About Hindi Diwas | हिंदी दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इन हिंदी | Hindi Diwas 2022 Amazing Facts

Interesting Facts About Hindi Diwas | हिंदी दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इन हिंदी | Hindi Diwas 2022 Amazing Facts


Hindi Diwas : हिन्दी भाषा ही है जो विविधताओं से भरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिन्दी राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक है। देश के किसी भी नागरिक से अपनी दिल और मन की बात अगर किसी भाषा में सहजता से की जा सकती है तो वो है हिंदी। इसी हिन्दी के सम्मान में हर वर्ष 14 सितंबर को देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 14 सितंबर 1953 को पहली बार देश में हिंदी दिवस मनाया गया।


Interesting Facts About Hindi Diwas in Hindi


Fact no 1.

Interesting_facts_about_hindi_ diwas

हिंदी का शब्द फारसी भाषा के एक शब्द हिंद से लिया गया है। फारसी भाषा के शब्द का हिंद का अर्थ है सिंधु नदी की भूमि। सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को हिंदी भाषा का नाम दिया गया था।


Fact no 2.

वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के 1975 में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था और उसक के बाद से विश्व स्तर पर 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। भारत में राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।


Fact no 3.

गांधी जी चाहते थे कि हिंदी राष्ट्रभाषा बने, उन्होंने हिंदी को जनमानस की भाषा भी कहा था। 1918 में आयोजित एक हिंदी सम्मेलन में इसे राष्ट्रभाषा बनाने की मांग उठी। लंबे विचार के बाद 1949 में संविधान सभा ने इसे आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया इसे राजभाषा तो बनाया गया लेकिन राष्ट्रभाषा नहीं।


Fact no 4.

हिंदी भाषा को संयुक्त अरब अमीरात में एक अल्पसंखय भाषा के तौर पर मान्यता दी गई है।

Hindi Diwas Facts in Hindi|हिंदी दिवस से जुड़े रोचक तथ्य


Fact no 5.

Happy_Hindi_diwas_facts

1963 में केंद्रिय हिंदी संस्थान की स्थापना की गई थी। इस संस्थान की स्थापना हिंदी में उच्च शोध के लिए की गई थी।



Fact no 6.

विश्व स्तर पर तीसरे स्थान पर सबसे अधिक बोले जानी वाली भाषा होने के कारण विश्व के कई शिक्षण संस्थानों में हिंदी भाषा की पढ़ाई भी की जाती है।


Fact no 7.

प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी एक छोटा सा द्विप है जहां हिंदी आधिकारिक भाषा है। 1997 में फिजि के संविधान में इसे "हिंदुस्तानी" के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन 2013 में बदलाव करके इस अब केवल "हिंदी" कहा जाता है।



Fact no 8.

यह हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और राजधानी दिल्ली जैसे राज्यों की मुख्य भाषा है। यह देश के पूर्वी भाग झारखंड और बिहार, मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश और भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में भी बोली जाती।


Fact no 9.

अनेकों अंग्रेजी शब्द जैसे अवतार, बंगला, गुरु, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, पंच, पजामा, शर्बत, शैम्पू, ठग, आंधी और योग सहित अंग्रेजी शब्द हिंदी से लिए गए हैं।

Unknown Facts About Hindi Diwas|हिंदी दिवस के बारे में जानकारी


Fact no 10.

हिंदी भाषा से संबंधित प्रावधान केंद्रीय हिंदी निदेशालय, भारत सरकार द्वारा विनियमित होते हैं।



Fact no 11.

भारत के संविधान के भाग 17 का अनुच्छेद 351 हिंदी भाषा के विकास के लिए स्पष्ट निर्देश देता है।


Fact no 12.

26 जनवरी 1950 को संविधान की धारा 343 के तहत 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया था।भारत में 22 भाषाएं हैं जिनमें दो भाषाओं को केंद्र सरकार द्वारा मान्‍यता मिली हुई है, अंग्रेजी और हिंदी।

Hindi Diwas 2022 Amazing Facts


Fact no 13.

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 'अच्छा' और 'सूर्य नमस्कार' जैसे कई हिंदी शब्द शामिल किए गए हैं।


Fact no 14.

हिंदी नेपाल, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, बांग्लादेश, पाकिस्तान और टोबैगो में बोली जाती है।



Fact no 15.

Hindi_Diwas

बिहार भारत का वो पहला राज्य है जिसने उर्दू को हटाकर वर्ष 1881 में हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा घोषित किया।


Also read:-









निष्कर्ष:-

उम्मीद आपको हिन्दी दिवस से जुड़े  रोचक तथ्य, Interesting Facts About Hindi Diwas in Hindi, Hindi Diwas Facts बारे में आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा अगर आपको Hindi Diwas Facts पोस्ट पसंद आई हो तो इसको सोशल मीडिया पर शेयर करें।

धन्यवाद!



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ