Interesting Facts About Navratri festival in Hindi | नवरात्रि पर्व से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इन हिंदी | durga puja facts in hindi

Interesting Facts About Navratri festival in Hindi | नवरात्रि पर्व से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इन हिंदी | durga puja facts in hindi




नवरात्रि भारत के बड़े त्योहारों में से एक है. इसे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है. यह पर्व पूरे 9 दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता है। बच्‍चे को कहानी के रूप में बताएं कि मां दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक युद्ध चला था और दसवें दिन माता रानी ने असुर का वध कर जीत हासिल की थी। 

नवरात्रि दो शब्दों से मिलकर बना है, नव का अर्थ है नौ और रात्रि का मतलब होता है रात, इस त्योहार में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि सभी 9 शक्तियां देवी में निवास करती हैं और वह सभी मिलकर मां दुर्गा बनाने के लिए एक होती है।

जानें नवरात्रि (Navratri) से जुड़ी कुछ रोचक बातें (Amazing Facts):-

Interesting Facts About Navaratri festival in Hindi


Fact no 1.

Maa_Durga_Puja_images

नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व होता है, जिसमें हम दुर्गा मां की पूजा अर्चना करते हैं।


Fact no 2.

नवरात्रि के 9 दिन और 9 रात महालक्ष्मी, महासरस्वती और देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।


Fact no 3.

भारत के गुजरात में नवरात्रि का त्योहार बहुत ही प्रसिद्ध है, जिसमें लोग डांडिया खेल कर इस पावन त्यौहार को मनाते हैं।


Fact no 4.

इसके साथ पश्चिम बंगाल मैं भी नवरात्री बड़े ही धूमधाम के साथ मनायी जाती है।

Unknown Facts About Navratri festival in hindi


Fact no 5.

Maa_Durga_9_roop

मां के मुख्य रूपों में क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कालरात्रि और सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।


Fact no 6.

नवरात्रि के 9 दिन लोग व्रत रखते हैं और खुद के अंदर श्रद्धा भाव जागृत करते हैं।


Fact no 7.

वैसे तो वर्ष में चार नवरात्रि त्यौहार होते है, लेकिन हम सभी ज्यादातर दो प्रकार की नवरात्रि मनाकर देवी मां को प्रसन्न करते हैं।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन से ही हिंदू वर्ष की शुरूआत मानी जाती है।



Fact no 8.

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में दुर्गा मां की पूजा करने से सुख, शांति, समृद्धि मिलती है और बुराइयों से मुक्ति प्राप्त होती है।


Fact no 9.

नवरात्रि के समय कन्या भोज कराया जाता है, जिसे मंदिरों में और घरों में ही संपन्न किया जाता है।

Maa Durga Puja festival in hindi|नवरात्रि पर्व से जुड़े रोचक तथ्य


Fact no 10.


नवरात्रि में जगह-जगह भजन और जगराता होता है, जहां पर आसपास के बाजारों में भी रौनक देखी जाती है।


Fact no 11.

नवरात्रि त्योहार को मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत एवं पाप पर पुण्य की जीत का त्योहार माना जाता है।


Fact no 12.

इस त्योहार के माध्यम से हमें महिलाओं का सम्मान और समर्थन करने की सीख प्राप्त होती है, ताकि समाज में हर महिला सिर उठा कर आगे बढ़ सके।


Fact no 13.

नवरात्रि के समय जगह-जगह झांकियां व पंडाल लगाए जाते हैं, जिसमें लोग भारी जनसंख्या में दर्शन करने पहुंचते हैं, साथ ही साथ मंदिरों में भी रौनक नजर आती हैं।

Amazing Facts About Navaratri festival in Hindi


Fact no 14.

नवरात्रि के त्योहार पर माता रानी को हलवा पुरी का भोग लगाया जाता है और साथ ही देवी माँ को लाल चुनरी चढ़ा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।


Fact no 15.

नवदुर्गा में पहली देवी शैलपुत्री हैं। दूसरी ब्रह्मचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कूष्मांडा, पांचवीं स्कंदमाता, छठी कात्यायनी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी और नौवीं देवी सिद्धिदात्री हैं।

Fact no 16.

Navaratri_special_garba_dance

नवरात्री पर्व में मां दुर्गा की पूजा करते हैं और उसके साथ गरबा भी करते हैं, तथा बाद में रामलीला भी होती हैं जिसे हम लोग दशहरा कहते हैं।


निष्कर्ष:-

आज का आर्टिकल जिसमे हमने आपको नवरात्रि से जुड़े कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Navratri  In Hindi) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाई है। मुझे पूरी उम्मीद है की हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। यदि किसी व्यक्ति को इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी सवाल है। तो वह हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकता है। और इस पोस्ट को अपने दोस्तों और परिवार में शेयर जरूर करें।

धन्यवाद!


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ