Interesting Facts About Mahatma Gandhi in Hindi | महात्मा गांधी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इन हिंदी | mahatma gandhi facts

Interesting Facts About Mahatma Gandhi in Hindi | महात्मा गांधी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इन हिंदी | mahatma gandhi facts



Mahatma Gandhi Facts in Hindi – महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे, इन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए कई आंदोलन किए। गांधी जी जीवनभर अपने आदर्शों और अहिंसा के रास्ते पर चले और उन्होंने लोगों को भी आदर्शों और अहिंसा के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया, इन्हें भारत के साथ- साथ विदेशों में भी विशेष सम्मान दिया जाता है। 2 अक्टूबर को गांधी जी के जन्मदिन को अंतरराष्ट्रीय अंहिसा दिवस के रूप में विश्वभर में मनाया जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं इनकी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए साथ में मिलकर पढ़ते हैं amazing facts about Mahatma Gandhi in hindi.


Interesting Facts About Mahatma Gandhi in Hindi


Fact no 1.

Interesting_facts_about_mahatma_gandhi_in_hindi

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।


Fact no 2.

महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर संयुक्त राष्ट्र ने 2 अक्टूबर को “विश्व अहिंसा दिवस” के रूप में मनाने का फैसला किया है।


Fact no 3.

ट्रेन से यात्रा करते समय एक बार महात्मा गांधी का एक जूता नीचे गिर गया। उन्होंने अपना दूसरा जूता भी फेक दिया। जब बगल के यात्री ने कारण पूछा तो वे बोले एक जूता मेरे किसी काम नहीं आएगा। कम से कम मिलने वाले को तो दोनों जूते पहनने का मौका मिले।

Fact no 4.

सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को “राष्ट्रपिता” की उपाधि दी थी।

Unknown Facts About Mahatma Gandhi in Hindi


Fact no 5.

Mahatma_Gandhi_and_Kasturba_Gandhi

महात्मा गांधी का विवाह मई 1883 को 14 साल की आयु में कस्तूरबा से कर दिया गया था। उस समय कस्तूरबा गांधी की आयु 13 वर्ष थी।


Fact no 6.

महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा गुजराती भाषा में लिखी है।
महात्मा गांधी की राइटिंग बहुत अच्छी नहीं थी। इसलिए वे सदैव इस बारे में चिंतित रहते थे।


Fact no 7.

मरते समय महात्मा गांधी के आखिरी शब्द थे “हे राम।


Fact no 8.

महात्मा गांधी समय के बहुत पक्के (पाबंद) आदमी थे। उन्हें हर जगह समय पर जाना पसंद था। वह दूसरों को भी समय का पालन करने को कहते थे।


Fact no 9.

महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी था वह ब्रिटिश राज में काठियावाड़ की एक छोटी सी रियासत पोरबंदर के दीवाने थे उनकी माता का नाम पुतलीबाई था।

Amazing Facts About Bapu in Hindi|महात्मा गांधी से जुड़े रोचक तथ्य इन हिंदी


Fact no 10.

Mahatma_Gandhi_paidal_yatra

महात्मा गांधी प्रतिदिन 18 किलोमीटर पैदल चलते थे यह उनके जीवनकाल में दुनिया के 2 चक्कर लगाने के बराबर है।


Fact no 11.

महात्मा गांधी ने 4 महाद्वीपों में और 12 देशों में नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन किया था।


Fact no 12.

महात्मा गांधी के नाम पर भारत में 53 प्रमुख सड़के हैं और विदेशों में 48 प्रमुख सड़कें हैं।


Fact no 13.

महात्मा गांधी हिटलर को अपना दोस्त मानते थे, और इन्हे खत भी लिखा करते थे।


Fact no 14.

न्युयोर्क की टाइम्स पत्रिका ने अल्बर्ट आइन्स्टीन के बाद गांधीजी को सदी का दूसरा सबसे बुद्धिमान व्यक्ति घोषित किया।

Mahatma Gandhi Facts in Hindi


Fact no 15.

Mahatma_gandhi_facts

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म शुक्रवार को भारत को स्वतंत्रता भी शुक्रवार के दिन मिली और गांधीजी की हत्या भी शुक्रवार के दिन हुई थी।


Fact no 16.

शांति के अग्रदूत कहे जाने वाले महात्मा गांधी पांच बार नोबल पुरस्कार के लिए नामित हुए, मगर एक बार भी नही मिला।

Best Facts in the world about Mohan Das karam chand gandhi in Hindi


Fact no 17.

"करो या मरो" का नारा महात्मा गांधी ने ही दिया था। 


Fact no 18.

गांधी जी की पढ़ाई उनके गाँव के स्कूल से ही शुरू हुयी। स्कूल में उनका उपनाम मोनिया था। 


Fact no 19.

गांधी जी बचपन से ही बहुत ईमानदार थे, एक बार स्कूल में निरीक्षण के दौरान जब उनके शिक्षक ने उन्हें सवालों की प्रतिलिपि बनाने में मदद करना चाही तो उन्होंने साफ मना करके अपनी ईमानदारी साबित कर दी।


Fact no 20.

Mahatma_Gandhi_death_image

महात्मा गांधी की मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी। नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।



निष्कर्ष:-

दोस्तों, ये हो गए गाँधी जी से जुड़े कुछ बेहद रोचक तथ्य ( Mahatma Gandhi Rochak Tathya ), Interesting facts about Mahatma Gandhi, महात्मा गांधी से जुड़े रोचक तथ्य. यदि आपको यह संग्रह अच्छा लगा हो तो please इसे अपने दोस्तों, के साथ शेयर करें।

धन्यवाद!


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ