Interesting Facts About Swami Vivekananda in Hindi | स्वामी विवेकानंद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इन हिंदी | Swami Vivekananda Facts in Hindi

Interesting Facts About Swami Vivekananda in Hindi | स्वामी विवेकानंद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य इन हिंदी | Swami Vivekananda Facts in Hindi


नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम आपके लिए लाये है स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी Swami Vivekananda Facts In Hindi । स्वामी विवेकानंद जी एक महान भारतीय सन्यासी और संत थे जिन्होंने पूरे विश्व में भारत के प्राचीन ज्ञान के विचार और सिद्धांत को फैलाया। आज अपने अपने इस आर्टिकल में हम स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में चर्चा करेंगे। 

स्वामी विवेकानन्द जी अपने मातृभाषा का सम्मान करते थे वे सिर्फ़ अपने ही नहीं वल्कि बाकी भाषाओं का भी सम्मान करते थे, तो चलिए साथ में पढ़ते हैं स्वामी विवेकानंद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:-

Interesting Facts About Swami Vivekananda in Hindi


Fact no 1.

Interesting_facts_about_swami_vivekananda_in_hindi

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता के एक रूढ़िवादी हिन्दु परिवार में हुआ था।

Fact no 2.

स्वामी विवेकानंद के गुरु का नाम रामकृष्ण परमहंस था। स्वामी जी ने कभी भी उनपर पूर्ण रूप से विश्वास नहीं किया। वे प्रत्येक बात पर रामकृष्ण की परीक्षा लेते थे और अंतत: अपना उत्तर प्राप्त करके ही रहते थे।

Fact no 3.

उनके पिता विश्वनाथ दत्ता कलकत्ता हाई कोर्ट में काम करते थे और उनकी माता गृहिणी थी, माता जी का नाम भुनेश्वरी देवी था।

Fact no 4.

सन् 1893 में अमेरिका स्थित शिकागो में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वामी जी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘मेरे अमरीकी भाइयों एवं बहनों’ के साथ की थी, इसी प्रथम वाक्य ने सभी का दिल जीत लिया था।

Unknown Facts About Swami Vivekanand in Hindi


Fact no 5.

वास्तव में उनकी मां ने उनका नाम वीरेश्वर रखा था तथा उन्हें अक्सर बिली कहकर बुलाया जाता था। बाद में उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्त रखा गया।

Fact no 6.

भारत में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस (12 जनवरी) को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।


Fact no 7.

उनके पिता की मृत्यु के बाद स्वामी जी के परिवार ने बहुत गरीबी में जीवन बिताया। एक दिन के भोजन के लिए उनकी मां और बहन को बहुत संघर्ष करना पड़ता था। कई बार स्वामी जी दो दो दिनों तक भूखे रहते थे ताकि परिवार के अन्य लोगों को पर्याप्त भोजन मिल सके।


Fact no 8.

स्वामी विवेकानंद ने भविष्यवाणी की थी कि वे 40 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं कर सकेंगे। उनकी यह बात तब सच साबित हो गई जब 4 जुलाई 1902 को उनकी मृत्यु 39 वर्ष की उम्र में ही हो गई। उन्होने समाधि की अवस्था में अपने प्राण त्यागे। उनके निधन की वजह तीसरी बार दिल का दौरा पड़ना था।


Fact no 9.

नरेन्द्रनाथ इश्वर चन्द्र विद्यासागर इंस्टिट्यूट में पढ़ते थे। बाद में उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज से एंट्रेंस की परीक्षा पास की। उन्होंने स्कॉटिश चर्च कॉलेज से पश्चिमी इतिहास और पश्चिमी दर्शनशास्त्र का भी अभ्यास कर रखा था। 1884 में उन्होंने अपनी बैचलर की डिग्री पूरी की।

Swami Vivekanand Facts in Hindi|स्वामी विवेकानंद जी से जुड़े रोचक तथ्य


Fact no 10.

स्वामी जी में इतनी सादगी थी कि 1896 में तो उन्होंने लंदन में कचौरियां तक बना दी थीं।


Fact no 11.

11 सितम्बर को “विश्व भाईचारा दिवस” मनाया जाता है। इसी दिन स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म संसद में अपना भाषण दिया था। विडम्बना यह है कि 11 सितम्बर को ही वर्ष 2001 में इतिहास का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ।


Fact no 12.

विवेकानंद एक साधारण बालक थे लेकिन उन्हें पढने में काफी रूचि थी। उन्हें वेद, उपनिषद, भगवत गीता, रामायण, महाभारत और पुराण में काफी रूचि थी।


Fact no 13.

खेत्री के महाराजा अजीत सिंह स्वामीजी की मां को आर्थिक सहायता के तौर पर नियमित रूप से 100 रूपये भेजते थे। यह प्रबंध एकदम गोपनीय था।

Amazing Facts About Swami Vivekananda in Hindi


Fact no 14.

1888 में विवेकानंद ने भारत भ्रमण शुरू किया। 5 सालो तक वे पुरे भारत में घूमते रहे और भारत में अलग-अलग तरह के लोगो के साथ रहे।


Fact no 15.

sisters_and_brothers_of_america_swami_vivekananda

11 सितम्बर 1893 को विश्व धर्म सम्मलेन में उन्होंने हिंदुत्वता पर अपना पहला भाषण दिया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुवात “सिस्टर एंड ब्रदर्स ऑफ़ अमेरिका” से की। ये सुनते ही वहा उपस्थित सभी लोगो ने उनके लिये खड़े होकर जोरो से तालिया बजायी। उस समय लगभग वह 7 हज़ार लोग एकत्रित हुए थे।

भाषा का सम्मान

एक बार स्वामी विवेकानंद विदेश गए जहाँ उनके स्वागत के लिए कई लोग आये हुए थे उन लोगों ने स्वामी विवेकानंद की तरफ हाथ मिलाने के लिए हाथ बढाया और इंग्लिश में HELLO कहा जिसके जवाब में स्वामी जी ने दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते कहा… उन लोगो को लगा की शायद स्वामी जी को अंग्रेजी नहीं आती है तो उन लोगो में से एक ने हिंदी में पूछा “आप कैसे हैं”?? तब स्वामी जी ने कहा “आई एम् फ़ाईन थैंक यू”

उन लोगो को बड़ा ही आश्चर्य हुआ उन्होंने स्वामी जी से पूछा की जब हमने आपसे इंग्लिश में बात की तो आपने हिंदी में उत्तर दिया और जब हमने हिंदी में पूछा तो आपने इंग्लिश में कहा इसका क्या कारण है ?

तब स्वामी जी ने कहा……..जब आप अपनी माँ का सम्मान कर रहे थे तब मैं अपनी माँ का सम्मान कर रहा था और जब आपने मेरी माँ का सम्मान किया तब मैंने आपकी माँ का सम्मान किया।


Also read:-










निष्कर्ष:-

उम्मीद आपको Interesting Facts About Swami Vivekananda in Hindi, स्वामी विवेकानंद से जुड़े रोचक तथ्य के बारे में आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा अगर आपको Swami Vivekanand Facts in Hindi पोस्ट पसंद आई हो तो इसको सोशल मीडिया पर शेयर करें।

धन्यवाद!



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ